झोलाछाप डॉक्टर ने ली महिला की जान, क्लीनिक छोड़कर भागा झोलाछाप डॉक्टर 

                 बेनीगंज (हरदोई)- कोतवाली क्षेत्र के गांव भुड़हरिया निवासी एक विवाहिता महिला की झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगा देने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पति ने इस बाबत का एक शिकायती पत्र स्थानीय कोतवाली को दिया है।
                मृतका मंजू पत्नी सैन कुमार जोशी निवासी ग्राम भुड़हरिया, मजरे सन्दाना, थाना बेनीगंज की मूल निवासी है। गुरुवार सुबह लगभग 10.30 बजे मेरी पत्नी मंजू को तेज बुखार व खांसी आने पर उसकी तबियत बिगड़ गई। मृतका का पुत्र सुभाष अपनी माँ को इलाज के वास्ते डॉक्टर अवनेंद्र सिंह निवासी बालामऊ (जो एक झोलाछाप डॉक्टर है और बरौली बाजार की एक छोटी सी दुकान में अपना दवाखाना चलाता है) के पास ले गया । बीमार पत्नी के दवाखाने पहुंचते ही उसने कुछ चेकअप किये।
                 तत्पश्चात कोई ऐसा इंजेक्शन लगा दिया, जिसके दस मिनट बाद ही उल्टियाँ होने लगीं और देखते – देखते मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना के समय पति घर मे मौजूद न था । उसके पुत्र ने इसकी सूचना अपने पिता को दी । तब वह रोता विलखता हुआ मौके पर पहुँचा । मौके के हालात को देखते हुए मृतका के पति ने इस बारे में एक शिकायती पत्र स्थानीय कोतवाली को दिया है। इसकी सत्यता परखने के लिए परिजनों की सहमति से फिलहाल पुलिस ने शव का परीक्षण करने के लिए जिला अस्पताल हरदोई को भेजा है।