मल्लावां (हरदोई)- ट्रैक्टर पर बैठकर राजघाट जा रहे युवक की गिर कर मौत हो गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घटना की जानकारी होने पर परिजनो मे कोहराम मच गया।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव चौक निवासी परमाल (30) ट्रैक्टर पर बैठ कर राजघाट जा रहा था कि मटियामऊ के पास सामने रोड पर गाय आ जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर की साइड की सीट पर बैठा परमाल संतुलन बिगडने से नीचे गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया । जहाँ पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है।