पुलिस चौकी के पास ज्वैलर्स की दुकान में लाखों की चोरी, व्यापारियों ने लगाया जाम

               हरदोई- सुरसा थाना इलाके के सेमरा चौकी के पास एक ज्वैलर्स की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। सुबह जानकारी होने पर व्यापारियों ने ने सेमरा चौराहे पर जाम लगा दिया औऱ जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यवाई का भरोसा दिलाकर व्यापारियों को शांत कराया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके के साक्ष्य जुटाए है।
              सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा चौकी क्षेत्र के सेमरा चौराहे के पास सेमरा चौकी के ठीक नज़दीक बघौली रोड पर ओम साई ज्वैलर्स के नाम से एक दुकान है। इसमें बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर चोरी कर ली। बताया जाता है कि चोरों ने लाखों रुपये की चोरी करके भाग निकले। सुबह मामले की जानकारी व्यापारी को हुई तो हडकम्प मच गया। दुकान में चोरी से नाराज़ व्यापारियों ने सुबह रोड जाम कर हंगामा करने लगे। जाम की सूचना मिलते ही सुरसा के साथ बिलग्राम पुलिस बल मौक़े पर पहुँच कर व्यापरियों से बात कर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन व्यापरियों ने एक ना मानी और आला अधिकारियों से बात करने की मांग करने लगे।
              मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गयी तो सूचना पर मौक़े पर एएसपी ज्ञानंजय सिंह व सीओ सिटी विजय सिंह राणा मौके पर पहुंचे और व्यापारियों कि समस्याएं सुनकर कार्यवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। ज्वैलर्स शिव शर्मा द्विवेदी का कहना है कि दूकान में लगभाग 5 लाख की चोरी का अंदाज़ा हुआ है। तिज़ोरी अभी नहीं देखी गई है गाज़ियाबाद से चाभी वाला आये तो स्थिति साफ़ होगी। एएसपी ने बताया कि जाँच शुरु कर दी गयी है और सेमरा चौराहा में फोर्स भी बढ़ाया जाएगा।