हरदोई- घर के अंदर सो रही एक किशोरी की संदिग्ध अवस्था मे हत्या करके हत्यारा फरार हो गया। घटना के समय घर मे किशोरी के साथ उसकी माँ ही थी। सूचना से सनसनी फैल गयी तो एसपी आलोक प्रियदर्शी एएसपी ज्ञानंजय सिंह फोरेंसिक जांच टीम के साथ गांव पहुंचे और मामले की छानबीन की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और बताया कि पीएम के बाद ही हत्या कैसे हुई पता चलेगा। हालांकि गले मे धारदार हथियार के निशान मौजूद थे जिन्हें पुलिस ब्लेड बता रही है।
हत्या की सनसनीखेज वारदात सांडी थाना इलाके के नेकपुर हातिम गांव में हुई। यहां की रहने वाली अजूबी उर्फ अर्चना उम्र करीब 14 वर्ष पुत्री स्वर्गीय संतोष राजपूत की घर के अंदर सोते समय बिस्तर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला रेंतकर हत्या कर दी गयी। घटना के समय वही अकेली कमरे में मौजूद थी जबकि उसकी माँ घर के बाहरी हिस्से में सो रही थी। सुबह जब वह उठी तो पुत्री का खून से लथपथ शव देखा तो चीखपुकार मच गई जिसके आबाद आसपास के लोग जुट गए।
मामले की सूचना सांडी पुलिस को हुई तो थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी पाकर एसपी आलोक प्रियदर्शी, एएसपी ज्ञानंजय सिंह सीओ आदि फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचे। एसपी ने मामले की जानकारी जुटाई वही फोरेंसिक टीम वालों ने भी छानबीन कर साक्ष्य जुटाए है। घटना को देखकर लगता है कि हत्या बड़ी ही शातिर तरह से की गई है।
फिलहाल किशोरी के शव पर गले मे धारदार हथियार के निशान है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी गला रेतकर हत्या हुई है। हालांकि पुलिस अन्य तरीके से भी हत्या की आशंका जता रही है। फिलहाल एसपी ने बताया कि मामले की विभिन्न विन्दुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा भी कर लिया जाएगा। शव को कब्ज़े पुलिस में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी।