देवरिया के गणिनाथ भवन में यूथ इन्सेसिटी के द्वारा युवा कवि महोत्सव ओपन माइक 1.0 का आयोजन किया गया। जिसमें युवा कलाकारों, गायकों तथा कवियों ने अपनी अपनी रचनाएं सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
देवानंद ने अपनी रचना “उनको जवाब देने का वक्त आ गया” सुनाकर सबका दिल जीत लिया। प्ररगबार कौर ने गाना गाया प्रेरणा। अभिषेक, अजीत, लकी ने भोजपुरी गीत सुनाए प्रेरणा । हर्षित ने औरत का अधिकार पर कविता सुनाई । विकास, ऋषिकेश ने भोजपुरी गीत सुनाए।
जज की भूमिका में कवि आदित्य तथा काशी से आये युवा गायक मनीष तिवारी थे। एंकर की भूमिका में गौरव थे।कार्यक्रम में आये सभी प्रतिभागियों और मेहमानों को जलपान भी कराया गया। यूथ इन्नसिटी के संस्थापक कुदंन तथा श्रेय द्वारा सभी प्रतिभागियों का प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया।