वायु सेना के अभियान की मुक्त कण्ठ से की जा रही है सराहना

शिव यादव (हरदोई)- पिछले दिनों पुलवामा हमले के बाद देशभर में फैले आक्रोश को देखते हुए भारतीय वायुसेना के विमानों द्वारा तड़के सुबह पाकिस्तान में आतंकियों के अड्डों को नष्ट करते हुए कई आतंकियों को मार गिराया गया । जिससे देश में जश्न का माहौल है। वायु सेना के अभियान की मुक्त कण्ठ से सराहना की जा रही है ।

सेना (वायु) के इस अभियान की सफलता और जन आकांक्षाओं की पूर्ति के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला संगठन मंत्री विपिन मिश्रा के नेतृत्व में संगठन के कार्यालय पर भारतीय सेना को बधाई दी गई व एक- दूसरे का मुंह मीठा कराकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर विभाग आयाम प्रमुख अमन मिश्रा, सह जिला प्रमुख राहुल सिंह, ऋषभ कात्यायन, प्रियांशु द्विवेदी, सौरभ शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, आलोक मिश्रा, अश्विनी गुप्ता, शोभित अग्निहोत्री, विश्वनाथ सिंह व सचिन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।