हरदोई, सू0वि0, 21 नवम्बरः-विगत 20 नवम्बर 2018 देर सायं-रसखान प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में मिशन-120 के द्वितीय चरण के शुभारम्भ अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि मिशन-120 के द्वितीय चरण मे जनपद के विभिन्न विकास खण्डो से पुनः 120 गाँवो को परिलच्छित किया गया है जिसको मिशन 120 के प्रथम चरण की तर्ज पूरा किया जायेगा।
पहले चरण में थोड़ा समय अवश्य ज्यादा लगा परन्तु अब हमारे जनपद स्तरीय 60 नोडल अधिकारियो को मिशन-120 के द्वितीय चरण के लिए पहले चरण का अनुभव काम आयेगा। यह कार्य मानवीय संवेदना से लबरेज एवं सामाजिक कार्य है। इसमें 1305 कुपोषित बच्चो को सुपोषित किया जायेगा। इस मुहीम में 1305 कुपोषित बच्चो को लाल श्रेणी से निकालकर हरी श्रेणी में लाना होगा। जिससे उनका मानसिक, सामाजिक विकास हो सके। ये बच्चे आगे चलकर अपने देश, प्रदेश एवं जिले मे सराहनीय योगदान दे सकेंगे। उन्होने नोडल अधिकारियो से कहा कि कम से कम 30 नवम्बर तक लच्छित किये गये अपने अपने गाॅवो का भ्रमण कम से कम एक बार अवश्य कर ले। भ्रमण की तारीखे ऐसे समय पर रखे जिसमें सुपोषण से सम्बन्धित अन्य कार्यक्रम शासन द्वारा रखे गये। इसमें माह के प्रथम बुधवार को सुपोषण स्वास्थ्य मेला, माह की 20 तारीख को अन्न प्रासन कार्यक्रम, 8 तारीख को किशोरी दिवस आदि निर्धारित किये गये है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अपने सम्बोधन में बताया कि अब शासन की नई गाईड लाइन के अनुसार पुष्टाहार माह में पूरे महीने का एक ही दिन दिया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार ने कहा कि पोषण अभियान कुपोषण से सुपोषण की ओर…मिशन में जिलाधिकारी की कल्पना ने मूर्तरूप लिया है। सुपोषण को स्वच्छता से अलग नही किया जा सकता है। यह एक दूसरे के पूरक है। मिशन-120 के द्वितीय चरण में आये हुए ग्राम प्रधानो, सीडीपीओ, आंगनबाडी तथा नोडल अधिकारियो से उप निदेशक कृषि ने अपने अनुभव साझा किये।
कार्यक्रम में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट एकता सिंह, जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्र, वनाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी एस0के0 रावत, नवागांतुक जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित गोद लिये गये ग्रामो के प्रधानगण सीडीपीओ आदि मौजूद रहे।