बाग में लकड़ी उठा रही नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म

           हरदोई- बाग में लकड़ी उठाने गयी एक नाबालिग के साथ एक युवक ने धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेजा है।
          माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने दी तहरीर में कहा कि मंगलवार को उसकी नाबालिग पुत्री गांव के उत्तर बाग में लकड़ी उठाने गई थी। लकड़ी उठाते समय गांव के प्रशांत ने पीछे से उसकी लड़की को पकड़ लिया। आरोप है कि युवक ने उसकी पुत्री को जान माल की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। किसी तरह जब वह घर पहुंची तो मामले की जानकारी परिजनों को दी।सूचना लेकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।वही पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।