हरपालपुर- थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में बकरियां चराने गई किशोरी के साथ एक युवक ने दो साथियों की मदद से दुराचार किया है।पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला बताते हुए तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी खेत में बकरियां चराने गई थी। उसके साथ पड़ोसी गांव के एक युवक ने अपने दो साथियों की मदद से गुरुवार की शाम दुराचार किया है। घटना की सूचना किशोरी ने परिजनों को दी।परिजनो के साथ शुक्रवार को थाने आयी किशोरी ने तहरीर दी। कोतवाल ब्रजेन्द्र नाथ शुक्ला ने बताया कि चौधरियापुर गांव निवासी आरोपी अवनीश रामलखन व सुशील के विरुद्ध छेड़छाड का मुकदमा दर्ज किया है।