पचदेवरा पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर बदमाश

हरदोई-  जिलेभर में शातिर अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पचदेवरा पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। स्थानीय पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस अभियुक्त के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस पर कई अन्य गंभीर मामले पहले से ही दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है।