हरदोई- जिलेभर में शातिर अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पचदेवरा पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। स्थानीय पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस अभियुक्त के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस पर कई अन्य गंभीर मामले पहले से ही दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है।
Related Articles
बुजुर्ग महिला से हैवानियत करने वाला गिरफ्तार
September 29, 2018
0
माँ ने की 6 वर्षीय बेटी की हत्या और पति ने उसका कुकर्म छिपाने में की मदद, पति सहित हुई गिरफ्तार
June 19, 2018
0
चोरी के माल समेत एक गिरफ्तार
February 1, 2019
0