हरदोई : बघौली थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
ग्राम तिलकपुरवा निवासी विश्राम (60) पुत्र कालिका खेतीबाड़ी का काम करते थे। बेटे रूपचंद्र ने बताया कि पिता गुरुवार की शाम को खेत की बोवाई करने के लिए गए थे। वहां से वापस आते समय दौलतपुर के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की और उनका शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला।