अब तक ‌146 लाशों के अंतिम संस्कार करा चुके हैं समाजसेवी राजू

हरदोई- पेशे से वकील व समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू अब तक कुल 146 लावारिस ‌व गरीब असहाय लाशों का अंतिम संस्कार कराकर उनके वारिस बन चुके हैं।फोन से सूचना मिलने पर बुधवार को उन्होंने ‌काशीराम कालोनी के ब्लाक‌ 58 निवासी गुड्डी देवी की लाश का अंतिम संस्कार कराया। राजवर्धन का‌ कहना है कि ऐसे नेक कार्य करने से उन्हें ‌आत्मसंतुष्टि‌ मिलती है और वह ऐसे कार्य करना भविष्य में भी जारी रखेंगे।