कछौना-हरदोई- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंची संयुक्त निदेशक डॉक्टर अलका सिंह ने बारीकी के साथ पूरे स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान परिसर में फैली गंदगी को देख अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए साफ सफाई कराने के निर्देश दिए वही अक्सर नदारत रहने वाली महिला चिकित्सक के देर से आने पर पूछताछ की जिस पर महिला चिकित्सक निदेशक से भिड़ गई जिससे नाराज निदेशक ने चिकित्सक को कमरे से बाहर कर दिया।
सोमवार को करीब 10:30 पर स्वास्थ्य निर्देशक डॉक्टर अलका सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां मौजूद डॉक्टर मुकेश गुप्ता से उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लेने के उपरान्त प्रसव कक्ष ,मेडिसिन कक्ष,ऑपरेशन थिएटर सहित वाडो का बारीकी से निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जगह-जगह गंदगी के अंबार देख विनोद साहनी को कड़ी फटकार लगाते हुए साफ सफाई करने के निर्देश दिए वह वार्ड में भर्ती मरीजो से खाने-पीने संबंधित जानकारी ली।
शौचालय मे पड़े ताले व शौचालय में फैली गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया जिस पर कड़ी फटकार लगाते हुये सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के साथ ही स्वास्थ्य केंद्र पर 24 घंटे ऑक्सीजन की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उपस्थिति रजिस्टर चेक किया इसी बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला चिकित्सक डॉ पूनम गुप्ता करीब 12:00 बजे स्वास्थ्य केंद्र पहुची जिस पर निदेशक ने उनसे देर से आने का कारण पूछा तो वह बिफर गई और निदेशक से ही जवाब तलब करने लगी जिस पर नाराज निदेशक ने उन्हें कमरे से बाहर जाने के निर्देश दिए इस संबंध में डॉक्टर अलका सिंह ने बताया की वह अपनी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजेंगे जिस पर ऐसे लोगों पर कार्यवाही हो सके।निदेशक के करीब दो घंटे चले निरिक्षण के दौरान सभी कर्मचारी पसीना बहाते नजर आए ।।वही निदेशक ने स्वास्थ केंद्र पर मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
अन्य निरीक्षणो में भी नदारद रहीं महिला चिकित्सक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला चिकित्सक का यह रवैया नया नहीं है करीब एक माह पूर्व उपजिलाधिकारी संडीला भानु प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया था जिस में भी डॉ पूनम गुप्ता नदारद मिली थी व मरीजों ने पूनम गुप्ता के स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित न होने की शिकायत भी की थी।लेकिन इसके बावजूद भी महिला चिकित्सक के ऊपर कोई कार्यवाही न होना उसके रसूख को साफ बया करता है। इस संबंध में ग्रामीणों ने महिला चिकित्सक की शिकायत जिलाधिकारी से भी की है लेकिन अपने पहुंच का दम रखने वाली महिला चिकित्सक अपने इस कारनामे से बाज नहीं आ रही है उनके ना आने से जहां महिलाओं मरीजो को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।वही प्रशव के लिए महिलाए भी परेशान हो रही है।