हरदोई- कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के कन्सलटेन्ट वित्त मंत्रालय आर0बी0 कौल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्री कौल ने पीडब्लूडी, कृषि, विद्युत, स्कूल आदि की वर्ष 2018 में आयी बाढ़ से हुई जन, धन एवं पशु हानि की समीक्षा करते हुए की उक्त वर्ष में आयी बाढ़ से स्कूल, चिकित्सालय, कच्चे मकान आदि क्षतिग्रस्त हुए उनकी सूची संबंधित विभाग के अधिकारी उपलब्ध करायें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में ग्राम गौरईया प्राथमिक विद्यालय पूरी तरह से क्षतिगस्त हुआ है जबकि वर्ष 2010 में ग्राम कटरी परसोला का विद्यालय बाढ़ से कट गया था। उन्होने बताया कि कुछ गांव के कच्चे मकान आदि क्षत्रिग्रस्त हुए थे उन्हें प्रावधान के अनुसार क्षत्रिपूर्ति उपलब्ध करा दी गयी है और इस वर्ष जनपद में किसी तरह की जन एवं पशुहानि नही हुई हैं। इस अवसर पर डीडी कृषि आशुतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि बाढ़ से तहसील सवायजपुर एवं बिलग्राम विशेेष रूप से जब प्रभावित होते है जब जनपद लखीमुर-खीरी या शाहजंहापुर से पानी छोड़ा जाता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने बताया कि बरसात से पहले जिलाधिकारी की अध्यक्षता में में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के संबंध में बैठक का आयोजन कर सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर लिया जाता है ताकि किसी भी समय बाढ़ से निपटा जा सके। बैठक में निदेशक कृषि मंत्रालय डा0 मान सिंह, लाइजन आफीसर निखिल गंगवार, उप जिलाधिकारी सवायजपुर, बिलग्राम सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी आदि मौजूद रहे।