फ़िल्म की शूटिंग देखने उमड़ी भीड़

रामू बाजपेयी-

शाहाबाद (हरदोई)- हरदोई फ़िल्म सिटी के एक्टर व डायरेक्टर शाहाबाद निवासी शिवा शुक्ला एक बार फिर लोगों के बीच बेहतरीन और रोमांस व इमोशन से भरपूर शॉर्ट फ़िल्म ‘भईया जी दुल्हनिया ले जाएंगे’ ला रहे हैं।

फ़िल्म की शूटिंग शाहाबाद तहसील के ग्राम सिकन्दरपुर नरकतरा में काबुल पंजाबी के झाले पर हुई। एक्टर शिवा शुक्ला ने बताया फ़िल्म बहुत ही अच्छे तरीके से फिल्माई गई है जिसकी स्टोरी में इमोशन के साथ साथ रोमांच व मनोरंजन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि दर्शक उनके ऑफिसियल चैनल ‘शिवा शुक्ला’ पर दिसम्बर के अंत तक फ़िल्म को देख सकेंगे।