जलसे में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम

            तारीखी नगर बिलग्राम में उर्स वास्ती का दो रोजा जलसे का आगाज शनिवार शाम से शुरु होकर इतवार दोपहर तक चला जिसमें हिंदुस्तान के कोने कोने से अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा।
     बताते चलें कि बिलग्राम के सूफी संत सैयद मोहम्मद दावत सुगरा वास्ती कादरी बिलग्रामी शमसुद्दीन अल्तमश के दौर में बिलग्राम आए और यही आकर बस गए उनका ही  यह 793 वां उर्स मनाया गया है खानकाह ए वस्तिया कादरीया सुग रबिया के  सज्जादा नशीन पीर ए तरीकत रहबर ए शरियत हजरत मौलाना सैयद उवेश मुस्तफा वास्ती की जेर सरपरस्ती में यह उर्स कई   वर्षों  से चला आरहा है इस उर्स में दिन प्रतिदिन और साल-दर-साल ं लोगों का मजमा बढ़ता ही जा रहा है अकीदतमंदों का वैसे ही बिलग्राम में आना जाना लगा रहता है परंतु उर्स मैं पूरे हिंदुस्तान के कोने कोने से लोग यहां आते हैं और मन्नत मांगते हैं बाहर से आने वाले जायरीनों का सय्यद उवैस मुस्तफा वास्ती द्वारा खाने पीने और ठहरने का इंतजाम किया जाता है जिसे यहां के इंतजामिया कमेटी के लोंगो एवं उनके मुरीद सर अंजाम देते हैं।