आनलाइन आवेदन सत्यापनोपरान्त हार्ड/साफ्ट कापी को कार्यालय में तत्काल उपलब्ध कराये

जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया है कि अल्प संख्यक समुदाय के छात्र छात्राओं हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित प्री-मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2018-19 के अन्तर्गत छात्र छात्राओं द्वारा किये गये आॅनलाइन आवेदन प्रदेश के विभिन्न जनपद स्तर पर अग्रसारण हेतु लम्बित है।

    

                    इस सम्बन्ध में पोर्टल को खोले जाने हेतु शासन द्वारा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार को पत्र प्रेषित किया गया है। इस सम्बन्ध में प्रबन्धक/प्रधानाचार्य समस्त शिक्षण संस्थाओं/मदरसा जिनके आॅन लाइन आवेदन अग्रसारण के उपरान्त हार्डकापी कार्यालय में उपलब्ध नही करायी है। उन्हे निर्देशित किया जाता है कि प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के आनलाइन आवेदन सत्यापनोपरान्त हार्ड/साफ्ट कापी को कार्यालय में तत्काल उपलब्ध कराये।