क्षेत्र के सुभाष चंद्र बोस स्नातकोत्तर महाविद्यालय कहली तेरवा गौसगंज हरदोई में डी एल एड प्रशिक्षणार्थियों की जनपदीय खेल कूद प्रतियोगिता के आयोजन का शुभारंभ किया गया जिसमे हरदोई डायट सहित जनपद के समस्त महाविद्यालयों के डी एल एड प्रशिक्षुओं की टीमों ने प्रतिभाग किया । खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन 14 एवं 15 दिसंबर 2018 दो दिवसों में सम्पन्न होगा।
खेल कूद प्रतियोगिता के शुभारम्भावसर पर हरदोई जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक एवं वर्तमान डायट प्राचार्य श्रीमान वी के दुबे जी मुख्य अतिथि के रूप में तथा बी एस ए हरदोई जनपद श्रीमान हेमंत राव विशिष्ट अतिथि के रूप में , डायट वरिष्ठ प्रवक्ता आर पी भारती , आयोजक महाविद्यालय प्रबंधक इंजी अवनीश कुमार सिंह तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।
आज आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में माँ शारदे का पुष्पार्जन, दीपप्रज्जवलन एवं गान मेधावी-40 के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान, माल्यार्पण, बैज एवं स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस अवसर पर पाठशाला द ग्लोबल के बच्चो द्वारा अति आकर्षक एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमो के प्रस्तुति की गई जिनसे पूरा समा बंध सा गया । कार्यक्रमों की श्रृंखला में मेधावी-40, डायट हरदोई,आयोजक महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं , जूनियर हाई स्कूल काशिमपुर का योग डांस जो कि राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम बन चुका है प्रस्तुत किया गया।
खेल कूद प्रतियोगिताओं में मुख्य अतिथि के समक्ष 800 मीटर दौड़ बालक एवं बालिका वर्ग सम्पन हुई जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालिकाओं को मुख्य अतिथि ने मेडल पहनाकर अन्य प्रतियोगिताओ को आयोजित कराने की अनुमति के साथ शुभकामनाएं ज्ञापित की।
आज के दिन आयोजित हुई खेल कूद प्रतियोगिताओ में एथलेटिक्स के अंतर्गत 100,200,400,800 मीटर दौड़ बालक बालिका वर्ग में सम्पन्न हुई साथ ही ऊंची कूद लंबी कूद बालक बालिका वर्ग तथा बैडमिंटन वालीबाल कबड्डी खो-खो का आयोजन किया गया जिनमे से कई प्रतियोगिताओं का फाइनल कल खेला जाएगा ।
आयोजित हो रही खेल कूद प्रतियोगिताओं में डायट एवं निजी महाविद्यालयों की 32 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं जिसमे प्रत्येक टीम के प्रशिक्षक तथा प्रत्येक महाविद्यालय प्रबंधक एवं आयोजक महाविद्यालय सुभाष चन्द्र बोस के प्राचार्य डॉ डी एन सक्सेना, बी.एड विभागाध्यक्ष श्री नीरज कुमार त्रिवेदी एवं अन्य शिक्षकगण सहित समस्त प्रबंध तंत्र उपस्थित रहा ।
इस समस्त कार्यक्रम का मंच संचालन पाठशाला द ग्लोबल स्कूल शिक्षक श्री आशीष सिंह ने किया।