कृषि निर्यात नीति का उद्देश्‍य वर्ष 2022 तक तीस अरब डॉलर का दोगुना करना

आज नई दिल्‍ली में कृषि निर्यात नीति पर प्रथम राष्‍ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कृषि निर्यात नीति का उद्देश्‍य वर्ष 2022 तक कृषि निर्यात तीस अरब डॉलर से दोगुना करके साठ अरब डॉलर करना है। कार्यशाला का उदघाटन करते हुए वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि यह पहली बार हुआ है, जब एक समग्र कृषि निर्यात नीति तैयार की गई है।