डिजिटलीकरण के जरिये वित्‍तीय समावेश को व्‍यापक बनाने के लिए उच्‍चस्‍तरीय समिति गठित

रिजर्व बैंक ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने तथा डिजिटलीकरण के जरिये वित्‍तीय समावेश को व्‍यापक बनाने के लिए उच्‍चस्‍तरीय समिति गठित की है। एक बयान में, आर बी आई ने कहा कि समिति भुगतान के डिजिटलीकरण की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करेगी और आर्थिक प्रणाली में किसी भी खामी को दूर करने का सुझाव देगी। समिति को नब्‍बे दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्‍तुत करनी है।