हरदोई- कासिमपुर थाना क्षेत्र के अटुका के पास ईटें डालकर वापस आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर माइनर में पलट गया जिससे ड्राइवर की स्टेरिंग के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के सरेहरी निवासी लालू 25 पुत्र तेजपाल सरेहरी में स्थित न्यू इंडिया ब्रिक फील्ड भट्टे पर काम करता था। लालू भट्टे से ईटें लेकर बहलोलपुर गया था। जहां से वापस सरेहरी आ रहा था कि अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर अटुका के प्राथमिक विद्यालय के पास माइनर में जा पलटा। इस हादसे में ड्राइवर लालू की स्टेरिंग के नीचे दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुचें कासिमपुर पुलिस ने पब्लिक की मदद से शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकालर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तेजपाल के तीन बेटियां व दो बेटे है।घटना की सूचना जब परिजनों को मिली तो आनन फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंच गये । अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो रो कर काफी बुरा हाल है।