अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा चार घायल

                कार्यक्रम से ट्रैक्टर से वापस लौट रहे लोगों का ट्रौक्टर ग्राम भगतूपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट जाने से चार लोग घायल हो गए । जिनको परिजनों ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
               कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बखोरा निवासी पंकज पुत्र सूबेदार 30 वर्ष, अमन पुत्र अवधेश 18 वर्ष, सुमित पुत्र भगवानदीन 18 व विनोद पुत्र सुरजी 28 वर्ष, ग्राम हेरवल में मास्टर गोपीनाथ के घर ग्रह प्रवेश में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर से गये थे। रात्रि 9 बजे सभी वापस घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर पंकज चला रहा था। रघवापुर भगतूपुर मार्ग पर भगतूपुर के पास मोड़ पर ट्रैक्टर तेज गति होने के कारण पलट गया । जिससे सभी गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों के साथ प्रधान रामेश्वर प्रसाद  ने सभी को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहाँ पर सभी की हालत खराब देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रिफर कर दिया।