पिकअप की टक्कर से अनियंत्रित होकर कार पलटी, एक की मौत 4 जख्मी

  हरदोई- हरदोई पिहानी रोड पर पूरा बहादुर पुलिस चौकी के निकट तेज रफ्तार से आ रही कार और पिकअप की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिस से कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि 4 लोग जख्मी हो गए। घायलों को जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरा। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

     कोतवाली शहर के शुगर मिल कॉलोनी निवासी विशाल शुक्रवार की देर रात में अपने साथी मोहित के साथ उनकी कार पर सवार होकर साथी देवा, अजीत, सत्यम और हिमांशु के साथ हरियावां शुगर मिल से वापस दोस्त की शादी सालगिरह में शामिल होकर घर आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में कोतवाली देहात के पूरा बहादुर के पास तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिसमें सवार विशाल की मौके पर ही मौत हो गई ।जबकि देवा, मोहित, अजीत, सत्यम, हिमांशु जख्मी हो गए। बताया गया है देवा कार चला रहा था।