गन्ने से भरी खड़ी ट्राली से टकराई बाइक, एक की मौत एक घायल

हरदोई- कासिमपुर थाना क्षेत्र के दन्नाखेडा कटान के पास संडीला की तरफ से आ रही बाईक गन्ने से लदी खडी ट्राली में टकरा गई जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए एक युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई ।      

मल्लावां थाना क्षेत्र के गंज जलालाबाद निवासी मोबिन कुरैशी पुत्र जलील व शालू पुत्र लक्ष्मीकांत रात को मोटरसाइकिल पल्सर से संडीला की ओर से बांगरमऊ की तरफ जा रहे थे। तभी मोटरसाइकिल संडीला बांगरमऊ मार्ग पर दन्नाखेडा के सामने सडक पर गन्ने से भरी खडी ट्राली में पीछे से टकरा गई। हादसे में मोबिन कुरैशी उम्र 30 वर्ष व शालू गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर पहुंचाया । जिसमें मोबिन कुरैशी की रास्ते में ही मौत हो गई । पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल शालू को गंभीर हालत में डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया।