हरदोई-लखनऊ मार्ग पर कटियामऊ के पास हुआ भीषण हादसा, कोहरे के कारण रोडवेज और ट्रक की भिड़ंत

करीब 20 यात्री आंशिक जख्मी और 6 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, गंभीर सीएचसी कछौना से जिला अस्पताल रेफऱ

           हरदोई में रविवार को पड़े जबर्दस्त कोहरे के चलते एक रोडबेज बस व कैण्टेनर में भिड़ंत हो गयी।हादसे में बस सवार करीब 20 यात्री आंशिक रूप से जख्मी हो गए जबकि बस चालक समेत करीब 6 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां से ड्राईवर को लखनऊ रिफर कर दिया गया।
           मामला हरदोई के कोतवाली कछौना इलाके के लखनऊ हरदोई मार्ग कटियामऊ के पास का है।रविवार को भीषण कोहरे की वजह से बिजिबेल्ट कम रही।इसी के कारण हरदोई से लखनऊ की तरफ यात्रियों को लेकर जा रही एक रोडबेज बस लखनऊ से आरहे कैण्टेनर से भिड़ गई। हादसे के बाद यात्रियों में कोहराम मच गया।जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाजे के सीएचसी पहुंचाया जहां से सभी को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।जिला अस्पताल में बस ड्राइवर की हालत गंभीर देख इलाज के लिए जिला अस्पताल से लखनऊ रिफर कर दिया गया।