साइकिल सवार सहित 3 लोग को ट्रक चालक ने रौंदा, मौके पर तीनों की हुई दर्दनाक मौत

बाइक सवार ने साईकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार बाइक छोड़ मौके से हुए फरार, घायल वृद्ध की हालत नाजुक देख अजुहा उप निरीक्षक अजहर जमाल ने कराया अस्पताल में भर्ती

कौशांबी। सैनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सड़क चौड़ीकरण के चलते वन वे मार्ग कनवार बॉर्डर पर आज शाम चार बजे कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठे दो दुकानदार सहित करवा चौथ का सामान लेकर जा रहे अज्ञात साइकिल सवार को रौंद दिया। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई । सड़क हादसा होते ही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जान बचाकर भाग रहे चालक व परिचालक को पुलिस के हाथ से छीनकर आक्रोशित ग्रामीणों ने अधमरा कर दिया। अधमरे घायलों को फतेहपुर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की सूचना मिलते ही सैनी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच उप जिलाधिकारी सिराथू राजेश श्रीवास्तव ने चक्का जाम कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर मृतक आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए देने के आश्वासन दिया। एस डी एम सिराथू के आश्वासन के बाद चक्का जाम ग्रामीणों ने हटाया।

आपको बताते चलें कि सैनी थाना क्षेत्र के कनवार बॉर्डर पर कानपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे बैठे दुकानदार हरिश्चंद्र 40 वर्ष, धरमपाल 50 वर्ष निवासी केन थाना सैनी की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ देर के बाद घटना स्थल से 500 मीटर राष्ट्रीय राजमार्ग रामा देवी डिग्री कालेज के पास साईकिल सवार अजुहा से अपने घर जा रहे राजाराम पाल पुत्र गुड्डू निवासी जोरावरपुर को अज्ञात मोटर साइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे साईकिल सवार का बायां पैर टूट गया। वृद्ध घायल को आनन फानन पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय गमजदा परिजनों व ग्रामीणों ने चक्का जाम कर सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों को मुआवजा मिलने के आश्वासन के बाद पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया।

कौशाम्बी से जिला ब्यूरो चीफ एम डी मौर्य की खास कवरेज