कांग्रेस पार्टी अपनी विचारधारा और उत्तर प्रदेश को बदलने के लिये लड़ेगी

अवनीश मिश्र-

लखनऊ, 11 फरवरी :- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को यहां कहा कि उप्र में गठबंधन भी लड़ रहा है। मैने साफ बोला था मायावती जी अखिलेश जी का मैं आदर करता हूं, सम्मान करता हूं मगर कांग्रेस पार्टी पूरे दम पर लड़ेगी, कांग्रेस पार्टी अपनी विचारधारा के लिये लड़ेगी, कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश को बदलने के लिये लड़ेगी । युवा प्रदेश की राजनीति बदले और प्रदेश के युवाओं का जो सपना है पूरा कर दिखायें ।

उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि बहुत प्यार भरा स्वागत लखनऊ में सिंधिया और प्रियंका का किया ।कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं यह विचार धारा की लड़ाई है एक तरफ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा भाईचारा प्यार जोड.ने की बात है और दूसरी तरफ आरएसएस बीजेपी नरेंद्र मोदी की जनता को तोड.ने की नफरत फैलाने की विचारधारा है और आपने नतीजा देख लिया है ।

नरेंद्र मोदी ने पांच साल में हिन्दुस्तान में क्या किया,युवा कह रहे है कि चौकीदार ने हमें एक भी रोजगार नही दिया । यह युवा कह रहे है कि मोदी ने दो करोड. रोजगार देने का वायदा किया था । लेकिन नरेंद्र मोदी ने केवल अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाया है । हिन्दुस्तान के किसानो का कर्जा माफ नही किया जा सकता । उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को खड़ा करना है तो जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाना है । जो सड़कों पर लड़ेगा उसे आगे बढ़ाईए ।