कांग्रेस ने मनाया विश्वासघात दिवस, भाजपा सरकार को बताया विफल

            केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने पर बीजेपी जहां देश भर में जश्न की तैयारियों में जुटी है मंत्री से लेकर नेता तक लोगों को अपनी सरकार के काम बताने में जुट गए हैं वहीं कांग्रेस सहित अन्य विपक्षियों पार्टियों ने केंद्र की मौजूदा सरकार को ‘नाकाम’ बताते हुए हमला तेज कर दिया है।हरदोई में जिला कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष आसीष सिंह व राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को कलक्ट्रेट कार्यालय के सामने विश्वासघात दिवस मनाया गया। इस दौरान दिए गए धरने पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को विफल बताया।
        कलक्ट्रेट के सामने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दिए गए धरने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सम्बोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से गरीब और आमजन को लाभ नहीं मिलने का आरोप लगाया वहीं सरकार को विफल बताया।हाल में तेलों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी ने भी विपक्षी पार्टियों को एकसुर में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध तेज करने का मौका दे दिया है।
         कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा है कि मोदी सरकार ने चार साल के कार्यकाल में चुनाव पूर्व अपने वादों से मुकरने के अलावा कोई अन्य काम नहीं किया है।मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर कहा, ‘देश से अच्छे दिनों का वादा किया गया था, साथ ही विकास और समृद्धि के जरिये देश को मजबूत और सक्षम राष्ट्र में तब्दील करने का वादा किया गया था।देश से वादा किया गया था ‘सबका साथ सबका विकास’ होगा लेकिन हर किसी के लिये यह वादे खोखले साबित हुए है और कांग्रेसी सीएम तक को घेरेंगे।
            इस दौरान राष्ट्रपति को सम्बोधित एक एक ज्ञापन भी दिया गया। धरने को प्रदेश सचिव विक्रम पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद,नेतम भारतीय, जिला महासचिव-साधू सिंह, डॉ श्याम प्रकाश शुक्ला, भुटटो मियाँ, सत्यबोध प्रकाश, अजीत सिंह चन्देल, अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग चेयरमैन प्रेम प्रकाश वर्मा, हरदोई न पा प पूर्व प्रत्याशी जमील अहमद अंसारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा तिवारी, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता देवी,शशिबाला वर्मा, बावन ब्लॉक प्रभारी आशेष सिंह, हरपालपुर ब्लॉक प्रभारी अरविंद शुक्ला, पिहानी ब्लॉक अध्यक्ष अकील खान, हरियावां ब्लॉक अध्यक्ष रूप लाल, भरखनी ब्लॉक अध्यक्ष विदुर त्रिवेदी, शाहाबाद ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत तिवारी, कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी निर्भान सिंह यादव, युवा कांग्रेस लोक सभा उपाध्यक्ष अमित चंद्रा, दीप सिंह गौर, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, पीसीसी सदस्य जमील अहमद गाजी, कांग्रेस सेवादल जिला संगठक प्रमोद कुमार सिंह उत्कर्ष दीक्षित ने सम्बोधित किया कार्यक्रम में वृन्दावन बिहारी लाल श्रीवास्तव ,जिला महासचिव अमीर अहमद, टीटू गुप्ता,नगर अध्य्क्ष संडीला चाँद मिया नवनीत मिश्रा महासचिव शिवम सिंह, हसीब खान ,रियाज़ ,अरविंद सिंह, राजाराम वर्मा ,राजेंद्र प्रसाद जिला सचिव , अमीरुद्दीन,शरीफ खान , सेवाराम, राधेश्याम शमशाद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे!