राहुल गाँधी ने आज कहा है कि सरकार आम जनता के इस्तेमाल की अधिकतम चीजों पर GST खत्म करे। यह देश की आवाज है । सरकार बहानेबाजी बंद करे । महंगाई का बोझ कम करने के लिए पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर को GST के दायरे में लाया जाए। GST का “एक रेट” तय करे जो कम से कम हो और किसी भी हालत में 18% से ज्यादा न हो ।
वहीं कल राहुल गाँधी ने कहा था कि भारत को गब्बर सिंह टैक्स नहीं, सरल GST चाहिए । कांग्रेस और देश की जनता ने लड़कर कई वस्तुओं पर 28% टैक्स ख़त्म करवाया है । 18% CAP के साथ एक रेट के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। अगर भाजपा ये काम नहीं करेगी, तो कांग्रेस करके दिखाएगी ।