हरदोई- अधिवक्ता संघ हरदोई में अधिवक्ताओ ने एकत्रित होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद इमरान खान मुर्दाबाद, वंदे मातरम, भारत माता की जय गगन चुम्बी नारों के साथ कलेक्ट्रेट कंपाउंड और सिविल कंपाउंड होते हुए सोल्जर बोर्ड चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इसके बाद बार के अध्यक्ष और मंत्री व समस्त अधिवक्ता ने एडीएम को प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन दिया।
वहीं कछौना के शहीद स्तम्भ पर पत्रकारों ने शोक सभा की और शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की गई। 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना भी की गई।इस मौके पर केपी सिंह रामशंकर आजाद आँसू सिंह गौरव मिश्र आदि रहे।वहीं चौराहे पर कई संगठन के लोगों के साथ भाजपा के लोगों ने पुतला दहन करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।