हरदोई- आतंकी हमले शहीद हुए सैनिकों को लेकर जिले भर के लोगों में गम गुस्सा और इंकलाब देखने को मिला। शहीदों को जगह जगह नमन किया गया तो जिले भर में आतंकवाद व पाक प्रधानमंत्री के पुतले जलाकर गम गुस्से का इजहार किया गया और कहा गया कि अब शांत नहीं बैठना चाहिए।
शहीद उद्यान में हरदोई पत्रकार संघ के संयोजक सुधांशु मिश्र के नेतृत्व में शहीद स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों के लिए नमन किया गया और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की कामना की गई। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा सीआरपीएफ पर हुए कायराना हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गणों कार्यकर्ताओं द्वारा शहीद उद्यान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई । साथ ही 2 मिनट का मौन रख जवानों की आत्मा को शांति हेतु प्रार्थना की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सौरव मिश्रा नीरज ने कहा कि जैसा कायराना हमला हमारे वीर जवानों पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकियों ने किया है उसकी हम घोर भर्त्सना करते है। साथ ही उन्होंने कहा पूरे देश में दुख के साथ ही गुस्से का माहौल है। जहां पूरा देश वीर जवानों के परिवारों के साथ खड़ा हुआ है वहीं मोदी जी से पूरी उम्मीद लगाए बैठा है कि मोदी जी इस पर कठोर से कठोर कार्यवाही अवश्य करेंगे। हमारे प्रधानमंत्री ने पूरे देश को जैसी कठोर कार्यवाही का आश्वासन दिया है उसके पूरे देश को विश्वास है ऐसा निश्चित ही होगा।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री राजकिशोर रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री, राजीव रंजन मिश्र, राम बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष खुशीराम यादव, अजीत सिंह बब्बन, अनुपमा सिंह, जिला महामंत्री राजेश अग्निहोत्री, जगन्नाथ राजवंशी, रामचंद्र राजपूत, कर्मवीर सिंह चौहान, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, राजा बक्श सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश सिंह, महिला मोर्चा से अलका गुप्ता, प्रीतेश दीक्षित, अमित दीक्षित, केवी सिंह, नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय, सौरव सिंह गौर, आयुष बाजपेई, नीरज तिवारी, सत्यम तिवारी एडवोकेट मौजूद रहे।
माधौगंज में देश के रक्षकों पर हमले की निंदा करते हुए कलमकारों ने शहीदों को श्रद्धांजली दी। ब्लॉक परिसर में इकट्ठा होकर शौर्य स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर शोकसभा आयोजित की। इसके साथ ही सरकारी व प्राइवेट संस्थानों पर शोकसभा हुईं। स्कूली बच्चों ने भी दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों की आत्मा को शांति व दुःखद परिजनों को कष्ट सहन करने की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
गुरुवार के दिन सीआरपीएफ के जवानों पर कायरता पूर्ण हुए हमले को लेकर देश के रक्षक शहीद हो गए। कस्बे के क़लम के सिपाहियों ने ब्लॉक में स्थित शौर्य स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की। नंदकिशोर गुप्ता, मायप्रकाश अग्निहोत्री, यतींद्र भदौरिया, सुधीर गंगवार, महेन्द्र सिंह, संजय मौर्या, मुकेश गुप्ता, अभिनव द्विवेदी, सर्वेश कुमार ने शोक व्यक्त किया। थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा ने पुलिस बल के साथ मिलकर शोक सभा आयोजित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। नगर पंचायत माधौगंज व कुरसठ में अनुराग मिश्रा, ईओ देवांशी दीक्षित, कल्पना देवी, प्रताप नारायण द्विवेदी अरुण कुमार आदि ने शोकसभा आयोजित की। प्राथमिक विद्यालय मुड़ियाखेड़ा, केपी सिंह इंटर कॉलेज रुद्दीखेड़ा, उच्च प्राथमिक विद्यालय शहबदा में शोकसभा आयोजित कर स्कूली बच्चों ने शहीदों को श्रद्धाजंली दी।बीआरसी पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक व शिक्षिकाओं ने भी शोक जताया। इस मौके पर केपीसिंह भदौरिया, तौफ़ीर उमर, सीबा बनो, माया भदौरिया आदि मौजूद रहे।
मल्लावां में पुलवामा जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ के जवानों से भारी बस पर आतंकी हमले में शहीद हुए भारत के वीर सपूतों के लिए कस्बे में विश्व हिंदू परिषद राजेश पटेल व व्यापार संगठन अध्यक्ष निलेश गुप्ता ने सैकड़ों व्यापारियों व ग्रामीणों के साथ मुख्य चौराहे पर पाकिस्तान पीएम इमरान खान का पुतला फूक कर विरोध प्रदर्शन किया। और भारत माता की जय के नारे लगाएं । वहीं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। उधर व्यापारी नेता निलेश गुप्ता ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व ग्रह मंत्री राजनाथ सिंह से मांग की है कि पाकिस्तान को नेस्तनाबूत करा दिया जाए। वहीं क्षेत्र के गांव सुमेरपुर में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाकर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस मौके पर इन्द्र पाल वर्मा, सौरभ वर्मा ,राहुल गुप्ता ,अनिल, श्रवण ,सुभाष, नरेंद्र फौजी ,विजय प्रताप, देवेंद्र विजय सिंह, आशू ठाकुर, विनीत यादव, कुलदीप यादव, धीरू, डिप्टी, अभय ,मुकेश, प्रदीप, सत्यम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।