हरदोई- मंगली पुरवा स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में 14 सितंबर से चल रहे हिंदी सप्ताह के उपलक्ष्य में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर व आकर्षक पोस्टर बनाए गए। जिसमें विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखे गए जिसमें हिंदी भाषा के महत्व गौरव को प्रदर्शित किया।
निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल। बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटे ना हिय को सूल ॥ एकता की परिभाषा है हिंदी, भारत की भाषा है हिंदी, भारत मां की शान है हिंदी, देश का सम्मान है हिंदी,आदि स्लोगनों को पोस्टर के माध्यम से लिखकर बच्चों ने अपनी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा हिंदी के गौरव का व्याख्यान किया। प्रतियोगिता में तान्या प्रथम, अभिषेक पाल द्वितीय व श्रेजल वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। निर्णय प्रबंधक मुकेश सिंह ने प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी भूमिका सिंह ने किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बच्चों को हिंदी भाषा के गौरव को भविष्य में बनाए रखने की सीख दी। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका अंजली सिंह, रुपाली गुप्ता, रिया गुप्ता, पूनम गुप्ता, प्रिया सिंह, आरती मिश्रा व बच्चे मौजूद रहे।