देश की तकदीर बदलेंगे अखिलेश यादव : मुकुल सिंह

हरदोई- सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आज सीटों के बंटवारे के हिसाब से प्लान घोषित कर दिया । जिसके चलते हरदोई लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी व मिश्रिख लोकसभा सीट बसपा के खाते में गई।

हम सब समाजवादी लोग आज से ही कमर कस कर दोनों लोकसभा सीटों पर गठबंधन को भारी से भारी मतों से जिताने का काम करेंगे। अपने-अपने बूथो को मजबूत करने का काम करेंगे और साथ ही जनता से अपील करेंगे कि अब इस गुमराह करने वाली सरकार के बहकावे में ना आकर गठबंधन को वोट करें। देश का भविष्य सिर्फ और सिर्फ अखिलेश यादव ही सुरक्षित कर सकते हैं ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा है सर्व समाज को लेकर कार्य किया है । पिछले 5 साल की सरकार में समाजवादी पार्टी द्वारा जनता के हित में किए गए चाहे वह 108 एंबुलेंस सेवा हो, 102 एंबुलेंस सेवा, लैपटॉप वितरण, 55 लाख परिवारों को पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे लखनऊ-आगरा, लखनऊ में मेट्रो, किसानों के लिए बेहतर योजनाएं, रोजगार आदि अनेक ऐसे कार्य कर जनता को लाभान्वित किया है ।

लोकसभा चुनाव बहुत ही अहम चुनाव है जनता को जागरुक होकर गठबंधन को वोट कर आताताई  सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करना है। हम सब समाजवादी लोग अभी से अपने अपने गांव, मोहल्लों में घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताएंगे और गठबंधन को जिताने की अपील करेंगे।