हरदोई- समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव एडवोकेट आदर्श दीपक मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि भाजपा का दंबग चेहरा फिर बेनकाब हो गया जब भाजपा संगठन के समस्त नेता कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए अनुशासनहीनता करते हुए नजर आये।
आदर्श दीपक मिश्रा का कहना है कि जिलाधिकारी हरदोई को ज्ञापन देने वाले प्रमुख पाँच लोगों के प्रतिनिधि मण्डल को डीएम ने आमंत्रित किया लेकिन भाजपा नेताओ का अनुशासनहीनता का आलम यह था कि जिलाधिकारी को पूरी भीड़ के साथ कार्यालय के अन्दर घुसकर ज्ञापन देने पर अड़े थे जो कि घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। भीड़ अन्दर अनियंत्रित हो सकती थी और सरकारी सम्पत्ति व सरकारी दस्तावेज को भी नुकसान पहुँच सकता था। आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने कई महापुरुषों के मुर्दाबाद के नारे भी लगाये जिन महा पुरूषो का देश के सृजन में बड़ा योगदान है। भाजपा नेताओं ने अधिकारियों पर नाजायज दबाव के साथ महापुरुषों भी अपमान किया है।