एसएचओ ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

साण्डी (हरदोई)- लोकसभा चुनाव ज्यों ज्यों नजदीक आ रहा है प्रशासन अपनी सक्रियता को बढा रहा है । लोकसभा चुनाव की घोषणा होने ही वाली है । आचार संहिता लगने ही वाली है । एसएचओ साण्डी राकेश चन्द्र आनंद ने नगर के सभी पोलिंग बूथों का नगर के संभ्राँत लोगों को साथ में लेकर जायजा लिया । ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव को शान्ति के साथ कराया जा सके। इस मौके पर नागरिक मो आजम उर्फ मुन्ना भाई , सुशील गुप्ता , भोला अवस्थी प्रधान , सभासद नजमुल हसन , सभासद आमोद कुमार (पिंकू) त्रिवेदी , प्रमोद गूप्ता , फरीद बाबा , मुगीस अकमल आदि मौजूद रहे ।