वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों के गिरफ्तारी अभियाने के अन्तर्गत आज दिनांक 28.07.2019 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 272/19 धारा 498ए,304बी भादवि व ¾ दहेज प्रतिषेध अधिनियम मे वांछित अभि0गण 01.दीपक गुप्ता पुत्र विमल गुप्ता, 02. विमल गुप्ता पुत्र स्व0 रामजीदास गुप्ता निवासी मोहल्ला टिकट गंज थाना कोतवाली जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण को सम्बन्धित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।