थाना उझानी क्षेत्रांतर्गत दुकान से चोरी मामले में 02 शातिरों अवैध असलाह व चोरी के रुपये सहित गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार अपराध/अपराधियों के विरुद्ध एवं घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना उझानी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 04.08.2019 को मु0अ0सं0 172/19 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात का सफल अनावरण करते हुए अभि0गण 1. शान मोहम्मद पुत्र जयदयाल खां, 2. गौस मोहम्मद पुत्र शब्बीर खां नि0गण ग्राम पुसगंवा थाना बिल्सी जनपद बदायूं को पुरानी अनाज मण्डी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया ।

दिनांक 13/14.07.2019 की रात्रि में थाना उझानी क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला भदवारगंज स्थित यादव बीज भंडार की दुकान का कुण्डा तोडकर अज्ञात अभि0गण द्वारा 7200/- रु0 चोरी किये जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 172/19 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभि0 शान मोहम्मद उपरोक्त के कब्जे से 01 नाजायज तमंचा देशी 315 बोर मय 02 जिंदा कार0 व चोरी के 710/- रुपये तथा अभि0 गौस मोहम्मद उपरोक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू, 01 नुकीली सरिया व चोरी के 820/- रुपये बरामद किये । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 172/19 उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढौत्तरी की गयी एवं अवैध शस्त्र बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 213/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 214/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए अभि0गण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।

गिरफ्तार अभि0गण- 1. शान मोहम्मद पुत्र जयदयाल खां, 2. गौस मोहम्मद पुत्र शब्बीर खां नि0गण ग्राम पुसगंवा थाना बिल्सी जनपद बदायूं ।

विवरण बरामदगी- 1. एक नाजायज तमंचा देशी 315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस, 2. एक नाजायज चाकू, 3. एक नुकीली सरिया, 4. चोरी किये गये कुल 1530/-रु0 ।

विवरण पुलिस टीम- 1. उ0नि0 संजय सिंह, 2. कां0 1321 धर्मेन्द्र सिंह, 3. कां0 92 मुकेश कुमार थाना उझानी जनपद बदायूं ।