बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में रूद्र महायज्ञ कल से

रामू बाजपेयी-

बिबियापुर(हरदोई)-हरदोई जिले के धानीनगला गांव के समीप स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर बिबियापुर में सातवां रुद्र महायज्ञ श्रीमद् भागवत कथा महापुराण एवं कथा प्रवचन 5 अगस्त दिन सोमवार से प्रारंभ होने जा रहा है जिसकी कलश यात्रा सोमवार को बड़ी धूमधाम से निकाली जाएगी।

कार्यक्रम की जानकारी देते व्यवस्थापक पंडित रामकिशोर शुक्ला ने बताया की 5 अगस्त दिन सोमवार से श्रीमद्भागवत तथा रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ होगा जिसकी कलश यात्रा सोमवार को बड़ी धूमधाम से निकाली जाएगी और 13 अगस्त को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी उसके बाद में 14 अगस्त को मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।