अंकित सक्सेना बदायूँ-
उत्तर प्रदेश जिला बदायूं के नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के जन्मदिन पर आरती का आयोजन किया गया । जिले की पूरी जनता आरती में शामिल होने कछला घाट पर पहुंची । इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया ।

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता जिले की जनता के बहुत प्रिय विधायक है । आरती और भंडारे के आयोजन पर सदर विधायक का पूरा परिवार पर मौजूद रहा । उनको सभी जिले के लोगों ने शुभकामनाएं दी । इस मौके पर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, सीडीओ निशा अनंत, एडीएम एफआर नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन राम निवास शर्मा, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट के के अवस्थी, युवा भाजपा नेता विश्वजीत गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, अंकित मौर्य, अरुण महाजन, उमेश राठौर, अमन सक्सेना, अमन गुप्ता, अंशु सक्सेना, विकास सक्सेना, अशोक भारती, भाजपा जिलध्यक्ष हरीश शाक्य आदि के साथ हजारों विधायक के चाहने वाले मौजूद रहे ।