पत्रकारों ने किया शोक सभा का आयोजन

पाली (हरदोई)- मंगलवार को हरदोई जिले के पाली नगर में पत्रकारों के द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें सहारनपुर में हुई ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्य व दैनिक जागरण के संवाददाता आशीष व उनके भाई की निर्मम हत्या को लेकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रहकर ईश्वर से उनके परिवार को दुःख सहन करने की प्रार्थना की गई।

इसके साथ ही मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी व पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाये जाने की शासन से मांग करते हुये उनकी सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। इस अवसर पर जनार्दन श्रीवास्तव, विनीत शुक्ला, अंकित बाजपेयी, जनार्दन मिश्रा, गोपाल बाजपेयी आदि अन्य लोग मौजूद रहे।