हत्यारों पर कार्यवाई और मुआवजा के लिए पत्रकारों ने किया अर्धनग्न धरना प्रदर्शन

                         हरदोई बघौली चौराहा पर पत्रकार समाज के लोगों ने बिल्हौर में हुई पत्रकार साथी की हत्या प्रकरण में शासन प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अर्धनग्न होकर धरना प्रदर्शन किया। धरने के दौरान पत्रकार के हत्यारों को सजा-ए-मौत और परिजनों को 50 लाख रूपए मुआवजा देने की मांग की गई। पत्रकारों की मौजूदगी में थानाध्यक्ष बघौली को मुख्यमन्त्री के लिए सम्बोधित ज्ञापन दिया गया।
                      पुलिस थाना बघौली के अन्तर्गत मुख्य बघौली चौराहा पर बिल्हौर के पत्रकार नवीन कुमार की हत्या के 5 दिन गुजर जाने के बाद भी शासन प्रशासन द्वारा कार्यवाई में की जा रही लापरवाही को लेकर पत्रकार गुस्से में नजर आए। ठण्डक में अर्धनग्न होकर पत्रकारों ने धरना प्रदर्शन के दौरान बिल्हौर पुलिस के साथ ही यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नवीन कुमार अमर रहे के नारे लगाए। थानाध्यक्ष बघौली ने पत्रकारों को समझा बुझाकर शान्त कराया और मुख्मन्त्री उत्तर प्रदेश को सम्बोधित ज्ञापन लिया। पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार की लड़ाई में हर हद से गुजरने को पत्रकार तैयार हैं। जल्द ही यहां के पत्रकार बिल्हौर जाएगें अगर फिर भी बात न बनी तो खुलकर आन्दोलन होगा। बता दें कि इस तरह के आयोजन की भनक लगते ही बघौली थाना पुलिस सुबह से ही पत्रकारों की निगरानी में रही। पत्रकारों में यहां पर लखनऊ से राघवेन्द्र कुमार राघव, हरदोई से अरविन्द तिवारी, मनोज तिवारी कछौना से पीडी गुप्ता, अहिरोरी से अमित द्विवेदी, बघौली से सुधीर अवस्थी परदेशी, सोमेन्द्र गुप्ता, जितेश गुप्ता, शरदेन्दु मिश्रा राहुल, शिवप्रताप सिंह, देवेन्द्र गुप्ता, रमाकान्त, गोतेन्द्र तिवारी, प्रेम द्विवेदी, पंकज गुप्ता, ललित गुप्ता, रामप्रकाश वर्मा, दीपक कुमार, आकाशदीप पाण्डेय, हसमत अली, मुन्नूलाल द्विवेदी, दीपक कुमार, रविशंकर सिंह मौजूद रहे। इन्सेट न्यूज एसओ बघौली ने समझा बुझाकर खत्म कराया धरना बघौली। थानाध्यक्ष बघौली विनोद कुमार मिश्रा ने अर्धनग्न धरना प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों को कार्यवाई का आश्वासन दिया। सभी पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि कार्यवाई के लिए वह भी पत्रकारों के साथ हैं। जलपान कराकर धरना प्रदर्शन खत्म कराया।