नगर में 2 से विराजेंगे गणपति, धार्मिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

रामू बाजपेयी-

पाली (हरदोई)- गणेश महोत्सव पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। देश के कोने कोने में भक्त भगवान गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करके उनकी पूजा अर्चना करते हैं।

इसी क्रम में नगर के माँ पंथवारी देवी मंदिर प्रांगण में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अष्टम श्री गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गोपाल दीक्षित ने बताया कि 2 सितम्बर को भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना होगी और 7 सितम्बर को धूमधाम से मूर्ति का विसर्जन किया जायेगा। कार्यक्रमों में धार्मिक झांकियों का कार्यक्रम कमेटी के द्वारा आयोजित किया गया है।

वहीं दूसरी तरफ नगर के भूधर वाली मठिया दुर्गा मंदिर पर भी गत वर्षों की तरह एक भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया है। जानकारी देते हुए गोपाल बाजपेयी ने बताया कि 2 सितम्बर को मूर्ति स्थापना होकर 9 सितम्बर को बड़ी धूमधाम से नगर के समीप स्थित गर्रा नदी पर श्री गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।