राहुल मिश्र बघौली-
बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब का कारोबार व्यापक पैमाने पर फल फूल रहा है यहां कच्ची शराब बनाने एवं बेचने वाले लोगों में प्रशासन का कोई भय नहीं है । वहीं जिला अधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर आबकारी अधिकारी रवि शंकर के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष परिवर्तन अभियान ने बम्हनाखेड़ा के पास मुनेंद्र पुरवा गांव में आबकारी विभाग की टीम ने दिनांक सोलह अक्टूबर को छापा डाला, जिसमें लगभग 500 किलोग्राम लहन बरामद किया जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया तथा 110 लीटर कच्ची शराब बरामद की । इस कार्रवाई में 2 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत धारा 60(2) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया ।
छापामार कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र राम अवध सरोज, दिलीप कुमार वर्मा, अनिल कुमार श्रीवास्तव ,अखिलेश बिहारी वर्मा, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार गुप्ता, अजीत सिंह ,मसूद आलम, रामप्रकाश, विक्रम देव, कांस्टेबल पंकज, चंद्र मोहन आदि शामिल रहे ज्ञात हो कि इस क्षेत्र में
अंटा, जसवंतपुर ,सेमरा कला ,बरखेरवा ,दुर्जन पुरवा बम्हना खेड़ा, जरेरा ,कसमंडी ,गड़ेउरा, गोंडा राव, झाला ,हुसैनपुर ,संतरी ,धतन खेड़ा, बन्ना पुर, पनुआ, परेनुवा, जालिम पुरवा, जब्बार खेड़ा ,पड़रिया ,जुटेला, करीमनगर सैदापुर, अहिरी, बरबटा पुर, महमदपुर, तिलक पुरवा, धर्मपुर, लोकवापुर, गुलरी पुरवा, पहुंतेरा, जुरा, बढ़ैया खेड़ा, तकिया ,उसरहा ,नरवा पुरवा ,लाला पुरवा, मतुआ आदि के गांवों में बेखौफ कच्ची शराब बनाई व बेची जा रही है । लेकिन इलाकाई पुलिस इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है । वहीं आबकारी टीम ने गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।