दीपक कुमार श्रीवास्तव-
कछौना (हरदोई)। कस्बा कछौना स्थित भाजपा कार्यालय के समीप शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अंतर्गत ब्लाक कार्यकारिणी गठन हेतु एक बैठक आहूत की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल द्वारा विकासखंड कछौना के मनीष कुमार यादव को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष, मोहम्मद शकील को ब्लॉक उपाध्यक्ष व यश कुमार को ब्लॉक मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला मंत्री सोमेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष रवि शंकर अवस्थी विकासखंड कछौना से नैमिष प्रताप सिंह, उदय प्रकाश, राकेश कुमार, अमित कुमार, अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।