जिलाधिकारी महोदय श्री कुमार प्रशान्त तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ श्री अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स के सम्बन्ध में गोष्ठी ली गई। मीटिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी उझानी तथा प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।
गोष्ठी के दौरान एक्स आर्मी पेशनर्स व पुलिस पेंशनर्स के लगभग 80 लोग उपस्थित थे । सर्वप्रथम आगामी राम जन्म भूमि/बाबरी मस्जिद पर मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा सम्भावित निर्णय का सम्मान करेंगे । तथा सोशल मीडिया साइट जैसै फेसबुक,टविटर,इन्सटाग्राम व यूट्यूव पर किसी भी प्रकार की अफवाह नहीं फैलाएंगे तथा अफवाहों को रोकने का प्रयत्न करेंगे। तथा किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया से संबंधित अफवाहों को बढ़ावा दिया जाता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। तथा पेंशनर्सों से अपील की गयी कि अपने आस-पास के क्षेत्रों में सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को अफवाहों के प्रति जागरुक करने के लिए संबोधित किया गया । किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और अफवाह आने पर उस सूचना को सत्यापित करते हुए सही वस्तु स्थिति से शहर के प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करायें। अपने मोहल्ले एवं आस-पास के क्षेत्र में भाईचारा और सौहार्द का माहौल बनाए रखें। मा0 उच्चतम न्यायालय के निर्णय से हिन्दू/मुस्लिम समुदायों में से किसी भी समुदाय की भावना आहत हो सकती हो, इसलिए तीक्ष्ण प्रतिक्रिया देने से बचे। मोबाइल या सोशल मीडिया पर फैलने वाली कोई भी सूचना जिस पर किसी भी पक्ष की भावना आहत हो, तो उसका तत्काल खंडन करें व प्रकरण से प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करायें। किसी भी ऐसे सन्देश को जिससे आपसी सौहार्द प्रभावित होनें की सम्भावना हो कदापि न करें जैसै- फेसबुक, व्हाट्सअप, ट्वीटर, इन्सटाग्राम, मैसेंजर पर शेयर कदापि न करें।
राष्ट्रीय एकता अखण्डता व आपसी सौहार्द को प्रभावित करने वाले संदेश सोशल मीडिया पर फैलाना, प्रचारित करना भा0द0सं0 की धारा 153ए/153बी व सूचना व प्रौधौगिकी अधिनियम की धारा 66डी(ए) का दण्डनीय अपराध है। जिसमें तत्काल गिरफ्तारी का प्रावधान हैं,अतः इससे बचें । सभी पुलिस पेंशनर्स एवं एक्स आर्मी मैन से सहयोग करने की अपील की गयी।