भवानीमंडी:- देश में राजस्थान के ख्यातिनाम कवियों में कवि राजेश पुरोहित को आज कौन नहीं जानता ? साहित्य का यह चमकता सितारा ग्रामीण क्षेत्र से साहित्यिक सफर शुरू करते हुए आज देश की राजधानी दिल्ली में साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सृजन हेतु सम्मानित हो चुका है।
तीस नवम्बर शनिवार को नई दिल्ली के सर्व भाषा ट्रस्ट द्वारा इनके साहित्यिक सफर पर केंद्रित प्रोग्राम तैयार किया गया है। यह कार्यक्रम एस बी टी रेडियो ने तैयार किया। जिसका प्रसारण शनिवार शाम को किया गया।
पुरोहित हिन्दी साहित्य के साथ ही क्षेत्रीय बोलियों में में भी रचनाएँ लिखते व काव्य पाठ करते हैं। इन्होंने राजस्थानी हाड़ौती मालवी व सोन्ध्वाणी बोलियों का भी अपनी रचनाओं में प्रयोग किया है।