कवि डॉ.राजेश पुरोहित को कलम के दीवाने काव्य मंच मुंबई ने किया सम्मानित

भवानीमंडी:- देश के सुप्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान निवासी डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को कलम के दीवाने काव्य मंच मुंबई द्वारा सम्मान पत्र प्रतीकचिह्न ऑनलाइन प्रदान कर सम्मानित किया गया।

डॉ. पुरोहित ने बताया कि उन्होंने कलम के दीवाने काव्य मंच मुंबई द्वारा राष्ट्रीय स्तर की काव्य प्रतियोगिता में भाग लिया । प्रतियोगिता क्रमांक 07-21/05/2022 में देश के विभिन्न राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय था खाली समय। इस विषय पर पुरोहित ने खाली समय के सदुपयोग पर आधारित अपनी काव्य रचना के जरिये साक्षरता कार्यक्रम चलाकर असाक्षरों को साक्षर करना, पर्यावरण संरक्षण के कार्य करना, योग सीखना, बागवानी करना, घर के अनुपयोगी सामानों से सुन्दर व कलात्मक सामग्री वस्तुएं बनाने जैसे कार्य खाली समय मे कैसे करें पर आधारित अपनी काव्य रचना का उत्कृष्ट सृजन किया। जिसे मंच द्वारा प्रथम स्थान राष्ट्रीय स्तर पर घोषित किया गया।

काव्य प्रतियोगिता में विजेताओं में प्रथम स्थान डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित भवानीमंडी राजस्थान, द्वितीय स्थान अजय नायर केरल, तृतीय स्थान सुधा शुक्ला उत्तरप्रदेश को मंच द्वारा सम्मानित किया गया।

पुरोहित ने बताया कि उन्हें यह सम्मान कलम के दीवाने काव्य मंच मुंबई के संस्थापक व अध्यक्ष कवि विजयराज जैन के करकमलों से प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि पर साहित्यसर्जन के क्षेत्र में भवानीमंडी (राजस्थान) का नाम रोशन करने पर उन्हें कई साहित्यिक व शैक्षिक संस्थाओं से जुड़े रचनाकारों व शिक्षकों ने बधाइयां प्रेषित की है।