बिल्सी- आज बिल्सी के भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शेखर सक्सेना ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बांस बरौलिया स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धों को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया ।
इस अवसर पर सक्सेना द्वारा आश्रम में पौधारोपण भी किया गया । वृद्धाश्रम के संचालक वेद व्यास शर्मा, नगर उपाध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रकाश देवल, आशीष सक्सेना, गोविंद शर्मा, सचिन शर्मा, छोटू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे ।