जिलाधिकारी ने कहा कि कस्तूरबा विद्यालय माधौगंज में सर्दी को ध्यान में रखते हुए खिड़कियों में लगवाएं शीशे

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने 04 दिसम्बर 2019 ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय माधौगंज का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वार्डन मंजूलता से शिक्षकों की उपस्थिति एवं रात में विद्यालय में रुकने वालों के बारे में जानकारी ली तो वार्डन ने बताया कि एक शिक्षका नहीं रुकती है, बाकी सभी विद्यालय में ही रुकते हैं।

खिड़कियों के शीशे टूटे होने पर जिलाधिकारी ने वार्डन को निर्देश दिये कि सर्दी को ध्यान में रखते हुए तत्काल खिड़कियों में शीशे लगवायें तथा वाटर आर0ओ0 भी ठीक करायें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बालिकाओं के लिए बनाये जा रहे भोजन की गुणत्ता परखी तथा स्टोर में राशन एवं तेल, मसाले आदि को भी देखा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बालिकाओं की शिक्षा की गुणवत्ता को भी परखा तथा वार्डन से कहा कि सर्दी के देखते हुए शीघ्र ही विद्यालय में हीटर उपलब्ध करायें जायेंगे जिससे बालिकाओं को सर्दी से राहत मिलेगी। उन्होने वार्डन को निर्देश दिये कि विद्यालय में सफाई की व्यवस्था दुरूस्त रखी जाये और बालिकाओं को समय से नाश्ता, भोजन एवं अन्य सुविधायें उपलब्ध करायें । बालिकाओं को गुणवत्ता शिक्षा के साथ उन्हें खेलकूद आदि का भी समय दिया दें। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी बिलग्राम रामविलास यादव आदि मौजूद रहें।